किसान भाई ब्रोकली की खेती करके अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं

कृषक भाई ब्रोकली की खेती के जरिए काफी मोटा मुनाफा कमा सकते हैं। इसकी फसल लगभग दो महीने में हार्वेस्टिंग के लिए तैयार हो जाती है। कैंसर से लेकर दिल के स्वास्थ्य तक के लिए ब्रोकली को काफी अच्छा माना जाता है। बाजार में इसकी बेहद मांग है। ऐसे में किसान भाई इसका उत्पादन कर तगड़ा मुनाफा अर्जित कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में भी इसको उगाया जा रहा है। अगर आप भी किसान हैं, तो आप इन्हीं की तरह ब्रोकली की खेती से मुनाफा कमा सकते हैं।

ब्रोकली की खेती से होंगे विभिन्न लाभ

किसान ओम प्रकाश का कहना है, कि कृषि विभाग के ही एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें
ब्रोकली की खेती के विषय में जानकारी मिली थी। इसके पश्चात वह ब्रोकली की खेती की बारीकियां सीखने के लिए हरियाणा और नोएडा गए। ओमप्रकाश ने बताया है, कि ब्रोकली की फसल से सामान्य फूल गोभी से कहीं ज्यादा मुनाफा मिल रहा है। सामान्य गोभी में एक पौधे पर एक ही फूल आता है, जबकि ब्रोकली में एक पौधे पर एक फूल काटने के उपरांत छह से आठ फूल तक आते हैं। इसके उत्पादन से फायदे ही फायदे हैं। ये भी पढ़े: बैंक की नौकरी की बजाए सब्जियों की खेती को चुनकर किसान हुआ मालामाल

ब्रोकली की फसल को लेकर विशेषज्ञ क्या कहते हैं

साथ ही, कृषि विशेषज्ञ भी ब्रोकली की फसल को किसान की आमदनी बढ़ाने का एक बेहतरीन जरिया बता रहे हैं। इसकी न्यूट्रिशन मात्रा काफी अधिक है। विशेषज्ञों के मुताबिक, तो ब्रोकली के विषय में बताते हुए कहा कि इसकी खेती काफी लाभदायक है। बाजार में इसकी बेहतरीन मांग रहती है। बड़े शहरों में होटलों एवं रेस्टोरेंट में इसकी अच्छी मांग है।

ब्रोकली की खेती से जुडी आवश्यक जानकारी

ब्रोकली की फसल सिर्फ 60 से 65 दिन में ही हार्वेस्टिंग के लिए पूरी तरह तैयार हो जाती है। अगर फसल अच्छी होती है, तो एक हैक्टेयर में लगभग 15 टन तक का उत्पादन होता है। यह हरी, सफेद और बैंगनी तीन रंग की होती है। परंतु, सबसे अधिक मांग हरे रंग की ब्रोकली की होती है। एक हेक्टेयर में ब्रोकली की बुवाई के लिए 400 से लेकर 500 ग्राम बीजों की जरूरत पड़ती है। इसके बीजों को कृषि अनुसंधान केंद्र, बीज भंडार अथवा ऑनलाइन मंगाया जा सकता है। इसकी खेती करने के दौरान किसान भाई इसके पौधों को 30 सेंटीमीटर के फासले पर लगाएं और दो कतारों के मध्य का फासला 45 सेंटीमीटर रखें।